Nainital News: देवद्वार हाईस्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरण
नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम देवद्वार में हाईस्कूल का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण होने के बाद कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विद्यालय का उद्घाटन किया। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने मंत्री का आभार जताया। देवद्वार, बडेट, घवेती, कीलोर, झाझर और बजुठिया सहित आसपास के आठ गांवों के विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए 10 से 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इससे विशेषकर छात्र-छात्राओं को परेशानी होती थी। ग्रामीण लंबे समय से विद्यालय के उच्चीकरण की मांग कर रहे थे। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विद्यालय के उच्चीकरण के लिए मुख्यमंत्री धामी और शिक्षा मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Nainital ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.