नैनीताल, सितम्बर 28 -- Nainital News: भवाली। रामगढ़ के राजकीय इंटर कॉलेज देवद्वार का नाम दानदाता स्वर्गीय किशन राम अथवा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने की मांग उठी है। सोमवार को डॉ. आंबेडकर एंड मिशन समिति के अध्यक्ष जगदीश कुमार उर्फ जीतू ने इस संबंध में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, देहरादून के नाम संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी, रामगढ़ को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि राजकीय इंटर कॉलेज देवद्वार की भूमि स्वर्गीय किशन राम ने विद्यालय के लिए दान की थी। उनके योगदान को देखते हुए विद्यालय का नाम उनके नाम पर रखा जाना उचित होगा। वहीं, देवद्वार क्षेत्र को आंबेडकर ग्रामसभा के रूप में भी जाना जाता है और क्षेत्रवासियों में डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति विशेष श्रद्धा है। समिति ने कहा कि विद्यालय का नामकरण क्षेत्र की सामाजिक...