Nainital News: दूरबीन से चंद्रमा के गड्ढे और शनि के वलय देख रोमांचित हुए लोग
नैनीताल, नवम्बर 16 -- Nainital News: नैनीताल। नैनीताल में रविवार शाम आयोजित स्टारगेजिंग (आकाश दर्शन) कार्यक्रम में लोगों ने दूरबीन के माध्यम से चंद्रमा और शनि ग्रह का अवलोकन किया। इस दौरान शनि के वलय और चंद्रमा की सतह पर मौजूद गड्ढों को देखकर बच्चे और अन्य प्रतिभागी रोमांचित नजर आए। कार्यक्रम का आयोजन पाई मैट्रिक्स के खगोल विज्ञान कार्यक्रम प्रभाग 'स्प्रिंट टू स्टार्स' के अंतर्गत स्थानीय खगोल विज्ञान पहल कॉस्मिकाई की ओर से किया गया। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आयोजित यह कार्यक्रम निःशुल्क था। इसका उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना और उन्हें ब्रह्मांड को करीब से जानने का अवसर देना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को दूरबीन के माध्यम से खगोलीय पिंडों का अवलोकन कराया गया। शनि ग्रह के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.