नैनीताल, अक्टूबर 19 -- Nainital News: नैनीताल। दुर्गा महोत्सव में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के ललित कला विभाग (बीएफए) के छात्र-छात्राओं ने कला स्टॉल लगाया है। स्टॉल में विद्यार्थियों के हाथों से तैयार क्रोशिया ज्वेलरी, की-चार्म्स, पेंटिंग, मधुबनी कला और घर सजाने के सामान लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। स्टॉल की खासियत लाइव स्केचिंग और ऑर्डर पर तैयार की जाने वाली कलाकृतियां हैं। सागर सरकार, रोशनी शर्मा, दीक्षा पांडे, कशिश, सुनंदा राय और सागर ढौंडियाल सहित अन्य विद्यार्थी इसमें शामिल हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि स्टॉल का उद्देश्य अपनी कला को लोगों तक पहुंचाने के साथ स्वावलंबन को बढ़ावा देना और कला को बाजार से जोड़ने का व्यावहारिक अनुभव हासिल करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...