Nainital News: दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर सौंपी जिम्मेदारियां
नैनीताल, अक्टूबर 6 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। 16 से 20 अक्तूबर तक आयोजित होने जा रहे दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने महोत्सव को को लेकर बैठक कर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में पूजा पंडाल की व्यवस्था, सजावट, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बताया कि महोत्सव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को पहले से ही मजबूत किया जा रहा है। कमेटी की ओर से महोत्सव को आकर्षक बनाने को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Nawada News: नियम और शर्तों का पालन करते हुए मनाएं दुर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.