नैनीताल, जुलाई 18 -- Nainital News: नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बल्दियाखान क्षेत्र में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने ज्योलीकोट पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। देवीधूरा निवासी शीला आर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बल्दियाखान के समीप सड़क किनारे दुकान है। आरोप है कि देर रात अज्ञात व्यक्ति दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। हालांकि दुकान की कुंडी नहीं खुल पाने के कारण वह चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सका और सामान सुरक्षित बच गया। दुकानदार का कहना है कि इस घटना से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बिष्टुपुर बाजार में दो दुकानों का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जांच में...