नैनीताल, सितम्बर 29 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। बल्दियाखान के पास सड़क किनारे स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर गैस सिलिंडर, चूल्हा और अन्य सामान ले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने ज्योलीकोट चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। देवीधूरा निवासी रोहित कुमार बल्दियाखान के पास दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंदकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर गैस चूल्हा, सिलिंडर और अन्य सामान गायब था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रोहित ने बताया कि पहले उनकी भाभी की दुकान के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया था। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में चिंता है। उन्होंने पुलिस से मामले की जा...