नैनीताल, सितम्बर 26 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। आपदा प्रभावित तल्लीताल क्षेत्र के कृष्णापुर वार्ड में क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन तेज बारिश में भी जारी रहा। पूर्व सभासद कैलाश रौतेला के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने गांधी चौक में जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई गई।लोगों ने कहा कि बलियानाला में भूस्खलन के बाद कृष्णापुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। काफी समय बाद भी प्रशासन ने सड़क की सुध नहीं ली है। सड़क बंद होने से कृष्णापुर से नैनीताल की 2 किमी की दूरी तय करने में लोगों को 12 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उनका कहना है, कि सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। बीमार लोगों को अस...