नैनीताल, अगस्त 31 -- Nainital News: नैनीताल। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप शर्मा की अदालत में दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी। पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने बताया कि मुक्तेश्वर में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति मनोज कुमार को आरोपी बनाया था। मामले में अदालत के समक्ष प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर दरोगा ससुर आनंद सिंह और सास विमला पर भी मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही दोनों को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए सम्मन जारी किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...