Nainital News: दर्द की गोलियों की अधिक खुराक लेने से महिला की हालत बिगड़ी
नैनीताल, अगस्त 25 -- Nainital News: नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में तनाव के चलते 31 वर्षीय महिला ने दर्द निवारक दवाओं की कई गोलियां खा लीं। कुछ समय बाद तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी हेमा ने तनाव की स्थिति में दर्द की कई गोलियां खा लीं। दवा की अधिक मात्रा लेने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसने परिजनों को गोलियां खाने की जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि महिला की हालत दवा की अधिक मात्रा लेने के कारण बिगड़ी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.