नैनीताल, सितम्बर 6 -- Nainital News: नैनीताल l नैनीताल में शनिवार रात से जारी तेज बारिश के चलते रविवार सुबह राजपुरा कंपाउंड में एक सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के पत्थर रास्ते पर आ गए, जिससे आवाजाही कर रहे लोगों को खतरे का सामना करना पड़ रहा है। सभासद अंकित चंद्रा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से दीवार कमजोर हो गई थी और सुबह अचानक गिर गई। उन्होंने प्रशासन से जल्द मलबा हटाने और दीवार की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...