नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। हिमालयी साहित्य, कला और पारिस्थितिकी को समर्पित 11वां 'हिमालयन इकोज' महोत्सव 30 और 31 अक्तूबर को नैनीताल के एबट्सफोर्ड एस्टेट में आयोजित होगा। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में भारत समेत विभिन्न देशों के वक्ता, लेखक और विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में महोत्सव की संस्थापक जाह्नवी प्रसाद ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से यह आयोजन भारत, नेपाल और भूटान के पहाड़ों और वहां के लोगों की आवाज को मंच प्रदान करता आ रहा है। इस वर्ष महोत्सव का उद्घाटन भूटान की चादोर वांगमो और भारत की मिथक विशेषज्ञ सुनीता पंत बंसल करेंगी। नेपाल के ऋषि अमात्य 'राधा- द रैथ ऑफ द माएजू' की प्रस्तुति देंगे। ...