नैनीताल, अगस्त 21 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। रातीघाट-कफुल्टा-बुढलाकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी का भारी मलबा गिरने के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को भी यातायात सुचारू नहीं हो पाया। बीते बुधवार को हुई बारिश के बाद कफुल्टा के समीप पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा था, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद है। तीन दिन से सड़क बंद होने के कारण कफुल्टा, चौरसा और बुढलाकोट सहित आसपास की ग्राम सभाओं के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है। खेतों में तैयार उपज बाजार तक नहीं पहुंच पा रही है। वहीं, मलबे में पेयजल लाइन का जलस्रोत दब जाने से अब गांवों में पानी का संकट भी गहराने लगा है। यह भी पढ़ें- Nainital News: दो दिन से सड़क बंद, किसान और यात्री परेशान चौरसा निवासी संजय सिंह बिष्ट ने बताया कि ...