Nainital News: तीन दिन से लापता किशोरी की गुमशुदगी दर्ज
नैनीताल, अगस्त 8 -- Nainital News: भवाली। अल्मोड़ा हाईवे स्थित मल्ला निगलाट निवासी एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार उनकी 17 वर्षीय पुत्री दो अगस्त को घर से कहीं चली गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। शनिवार को किशोरी की मां ने भवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.