नैनीताल, अगस्त 23 -- Nainital News: भीमताल। जंगलियागांव में स्कूली बच्चों ने रविवार को खोपटा कान से छोटा कैलाश द्वार होते हुए पंचायत घर जंगलियागांव तक तीन किमी सड़क किनारे सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों और ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़ा कूड़ा एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। अभियान में छाया कुल्याल, महिमा, हर्षिता, योगिता पलड़िया, काजल पलड़िया, भूमिका, तनुजा कुल्याल, करण कुल्याल, भागीरथी, चारु कुल्याल आदि रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...