Nainital News: तहसील के सामने सरकारी भूमि से अतिक्रमण ध्वस्त, पांच भवन सील
नैनीताल, जुलाई 25 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। तहसील श्री कैंचीधाम के सामने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सुबह से ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जेसीबी से एक अवैध भवन को ध्वस्त किया गया। जबकि पांच अन्य पक्के भवनों को सील कर प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया।तहसीलदार बीसी भंडारी की मौजूदगी में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू किया। जिसमें राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सबसे पहले सभी भवन स्वामियों एवं कब्जाधारियों से भवन खाली करवाए। भवनों में रखा सामान बाहर निकलवाने के बाद जेसीबी की मदद से एक अवैध भवन को ध्वस्त कर दिया गया। पांच अन्य पक्के भवनों को सील कर प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। प्रशासन के अनुसार अतिक्रमणकारियों को पूर्व में निर्धारित समय सीमा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.