Nainital News: डोबा गांव मार्ग पर झूला पुल निर्माण की कवायद तेज
नैनीताल, जुलाई 28 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। शिप्रा नदी पर झूला पुल निर्माण की लंबे समय से उठ रही मांग के बीच लोनिवि की टीम ने मंगलवार को डोबा गांव मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान, ग्रामीणों और व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शामिल रहे।ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि लगातार हो रही बारिश के दौरान शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। पुल न होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द झूला पुल का निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि यह पुल क्षेत्र की वर्षों पुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.