Nainital News: डॉ. एसएस सामंत को नासी सीनियर साइंटिस्ट फैलोशिप
नैनीताल, अगस्त 17 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुविवि के पूर्व छात्र महासंघ के अध्यक्ष और एचएफआरआई शिमला के पूर्व निदेशक डॉ. एसएस सामंत को राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (नासी), प्रयागराज की प्रतिष्ठित सीनियर साइंटिस्ट फैलोशिप से सम्मानित किया गया है। डॉ. सामंत ने हाल ही में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया है। डॉ. सामंत विज्ञान के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के फैलो हैं। वे नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी, लिनियन सोसाइटी और एथ्नोबोटनिस्ट सोसाइटी के फेलो रह चुके हैं। वे यूकॉस्ट में साइंटिस्ट एमेरिटस के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता संरक्षण, प्रबंधन, पारिस्थितिकी, इकोसिस्टम सर्विसेज और औषधीय पौधों के क्षेत्र में उनका विशेष शोध योगदान रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.