नैनीताल, अगस्त 1 -- Nainital News: भवाली। डीविटो स्कूल में शनिवार को दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि बरेली डायोसिस के विकर जनरल रेव. फादर डेरिक पिंटो रहे। विद्यार्थियों ने प्रार्थना नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत की।कक्षा दो के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और भाषण प्रस्तुत किया। नर्सरी व एलकेजी के बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों की नाटिका ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थियों ने मणिपुरी नृत्य, कविता, रंगारंग नृत्य और एक्शन गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि रेव. फादर डेरिक पिंटो ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी परिवार की अमूल्य ध...