Nainital News: डीन नियुक्त होने पर प्रो. तिवारी का स्वागत
नैनीताल, अक्टूबर 18 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय का डीन नियुक्त होने पर प्रो. ललित तिवारी का आईटीईबी (शिक्षा संकाय) में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अशोक उप्रेती समेत अन्य प्राध्यापकों ने प्रो. तिवारी से भेंट कर उनका अभिनंदन किया। बीएड कॉलेज के प्राचार्यों ने भी प्रो. तिवारी का स्वागत किया। प्रो. तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शोध को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर डॉ. एसके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.