नैनीताल, अक्टूबर 12 -- Nainital News: नैनीताल। डीएसबी परिसर में 16 अक्तूबर को पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्रतिभाग करने के इच्छुक छात्र अपने परिचय पत्र, प्रवेश पत्र और शुल्क रसीद समेत आवश्यक दस्तावेजों के साथ शारीरिक शिक्षा विभाग में संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने इच्छुक छात्रों से निर्धारित तिथि और समय पर पूरी तैयारी के साथ उपस्थित होने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...