नैनीताल, जुलाई 20 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में सोमवार से बीएससी प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं में अपेक्षित उत्साह नहीं दिखा। पहली मेरिट सूची के आधार पर शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में बीएससी गणित वर्ग में 14 और बायो वर्ग में तीन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।बीए की प्रवेश प्रक्रिया में भी पहले दिन सुस्ती देखने को मिली। सोमवार को बीए में कुल 29 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। प्रवेश प्रभारी डॉ. छवि आर्या ने बताया कि पहली मेरिट सूची के प्रवेश प्रक्रिया जारी है। वहीं, वाणिज्य संकाय में प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: एमबीपीजी में प्रवेश प्रक्रिया जारी, एक दिन में 175 प्रवेश इसके बाद सोमवार को 12 छात्र-छात्राओं ने दाखिला...