Nainital News: डीएसबी परिसर में प्रवेश की रफ्तार सुस्त, दो सप्ताह में सिर्फ 418 दाखिले
नैनीताल, जुलाई 27 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में 16 जुलाई से शुरू हुई स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया को दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन नियमित पाठ्यक्रमों में छात्रों का रुझान अपेक्षा से कम दिखाई दे रहा है। 1100 सीटों के सापेक्ष अब तक केवल 418 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है।परिसर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीएससी की 320 सीटों में अब तक 116, बीकॉम की 180 सीटों में 61 तथा बीए की 600 सीटों में 240 छात्रों ने प्रवेश लिया है। सबसे अधिक प्रवेश बीए में हुए हैं, लेकिन यहां भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। वहीं नियमित पाठ्यक्रमों के विपरीत स्ववित्तपोषित कोर्स में विद्यार्थियों का उत्साह अधिक देखने को मिल रहा है। बीसीए विभाग की 40 सीटों के लिए 600 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीसीए के प्रवेश प्रभारी डॉ. हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.