नैनीताल, सितम्बर 18 -- Nainital News: नैनीताल। डीएसबी परिसर में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। कमांडिंग ऑफिसर राकेश रावत ने बताया कि जिले के आठ ब्लॉक में में नशा और टीवी मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जाएगा l इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी प्रो. आशीष मेठा, जिला टीबी कमांडिंग ऑफिसर राकेश रावत, डॉ. राजेश, कार्यक्रम कॉर्डिनेटर अजय भट्ट, कमलेश, राकेश रावत सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...