नैनीताल, अक्टूबर 26 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में सोमवार से महिला कबड्डी और पुरुष एवं महिला बैडमिंटन टीम के चयन के लिए ट्रायल शुरू हो गए हैं। पहले दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि इस बार खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर देने के लिए ट्रायल प्रक्रिया को विस्तृत रखा गया है। चयन लीग फॉर्मेट में किया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों के बीच मुकाबले कराए जाएंगे। इससे उनकी फिटनेस, तकनीक और खेल भावना का आकलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय की टीमों की घोषणा की जाएगी। चयनित खिलाड़ी आगामी अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिताओं में कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। फिलहाल ट्राय...