नैनीताल, अक्टूबर 12 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में पानी की किल्लत को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता रोहित खेतवाल ने रोष जताया। उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर छात्रावास में पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारू करने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई दिनों से गर्ल्स हॉस्टल में पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। इससे छात्राओं को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, छात्राओं की समस्या को देखते हुए जल संस्थान को जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन को चेताया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: दुर्गा कॉलोनी का पानी पीने लायक नहीं, लोगों में आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...