नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: नैनीताल। डीएसबी परिसर में विद्यार्थियों की समस्याओं पर कार्रवाई न होने से छात्र नेताओं में नाराजगी है। छात्र नेता अभिषेक कुमार और भरत सनवाल ने कुलसचिव रितेश साह को मांगों पर कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि तीसरे और पांचवे सेमेस्टर में प्रवेश के लिए व प्रथम सेमेस्टर की फीस जमा करने को जल्द पोर्टल खोला जाए। स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर में जिन छात्रों के असाइनमेंट / प्रैक्टिकल / इंटरनल असेसमेंट के अंक छूट गए थे, उन्हें दोबारा मौका दिया जाए। इसके अलावा छात्रनेताओं ने पीजी गर्ल्स हॉस्टल की दूसरी मेरिट सूची जारी करने की मांग भी दोहराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...