Nainital News: डीएसबी के बदहाल रास्ते को ठीक करने को 10 दिन का अल्टीमेटम
नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के गौरा देवी और केआरपी छात्रावास की ओर जाने वाले मार्ग की खराब स्थिति से नाराज छात्रसंघ ने बुधवार को अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में कुमाऊं विवि के कुलपति व कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मार्ग की जल्द मरम्मत की मांग उठाई गई। अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में डीएम को भी बताया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रसंघ ने चेतावनी दी, कि यदि 10 दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर विवि घेराव को चेताया। यहां छात्रसंघ उपाध्यक्ष वैभव रैकुनी, संयुक्त सचिव अनुष्का, विवि प्रतिनिधि तन्मय आदि रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: डीएसबी के विद्यार्थियों की लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.