Nainital News: डीएसबी के फुटबॉल और क्रॉस कंट्री के ट्रायल आज से शुरू
नैनीताल, अगस्त 23 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर की ओर से अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिसके तहत आज सोमवार और कल मंगलवार को मल्लीताल डीएसए मैदान में फुटबॉल और क्रॉस कंट्री के ट्रायल लिए जाएंगे।डॉ. संतोष कुमार ने बताया, कि फुटबॉल (पुरुष वर्ग) व क्रॉस कंट्री (पुरुष एवं महिला वर्ग) के ट्रायल सोमवार से मंगलवार तक होंगे। खिलाड़ियों को सुबह छह बजे रिपोर्ट करना होगा, ट्रायल 6:30 बजे से शुरू होंगे। सभी प्रतिभागियों को विवि पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। फुटबॉल के लिए फुटबॉल बूट (स्टड्स) एवं शिन गार्ड व क्रॉस कंट्री के लिए हल्के रनिंग शू एवं खेल पोशाक अनिवार्य है। जबकि, अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के लिए टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) और कबड्डी (पुरुष एवं महिला) टीम के लिए पंजीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.