Nainital News: डीएसबी की एथलेटिक्स टीम के लिए ट्रायल 29 और 30 को
नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के लिए डीएसबी परिसर की एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल 29 और 30 अक्तूबर को होगा। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ट्रायल सुबह 6.30 बजे से डीएसए मैदान मल्लीताल में आयोजित किए जाएंगे। यह ट्रायल केवल डीएसबी परिसर के पुरुष और महिला छात्र-छात्राओं के लिए हैं। इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर खेल पोशाक और मूल कॉलेज आईडी कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा। खेल पोशाक और आवश्यक उपकरण स्वयं लाना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को आगे की तैयारी और प्रतियोगिताओं की सूचना अलग से दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Nainital News: डीएसबी की एथलेटिक्स टीम का ट्रायल 29-30 अक्टूबर को यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: डीडीयू की तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.