Nainital News: डीएम रयाल ने नाबार्ड की पुस्तिका का किया विमोचन
नैनीताल, अक्टूबर 28 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रकाशित 'कृषि क्षेत्र गतिविधियों की इकाई लागतें 2026-27' पुस्तिका का बुधवार को डीएम ललित मोहन रयाल ने कलेक्ट्रेट में विमोचन किया। उन्होंने नाबार्ड द्वारा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने और बैंक ऋण वितरण को अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। डीएम ने कहा कि यह प्रकाशन बैंकों, संबंधित विभागों, किसानों एवं कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ दस्तावेज सिद्ध होगा। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक नैनीताल मुकेश बेलवाल ने पुस्तिका की विषय वस्तु, उद्देश्य एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। बताया कि नाबार्ड द्वारा प्रतिवर्ष राज्य स्तर पर कृषि एवं संबद्ध गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.