नैनीताल, अगस्त 20 -- Nainital News: भीमताल। नगर के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला विकास प्राधिकरण के जोनिंग नियमों में आवश्यक सरलीकरण और व्यावहारिक संशोधन करने की मांग को लेकर सीएम पुष्कर धामी को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि भीमताल क्षेत्र को कृषि जोन, एजुकेशन जोन, क्रीड़ा जोन व ग्रीन जोन आदि में वर्गीकृत किया गया है। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों की निजी भूमि स्थित है। कहा कि वर्तमान जोनिंग एवं प्राधिकरण के नियमों के कारण स्थानीय लोगों को अपनी निजी भूमि पर आवासीय एवं आवश्यक व्यावसायिक निर्माण कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्रवासियों में असंतोष बढ़ रहा है और अपनी ही भूमि के उपयोग एवं विकास में अनावश्यक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। जनप्रतिनिधियों ने सीएम से भीमताल क्षेत्र की परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं को...