नैनीताल, सितम्बर 7 -- Nainital News: नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और स्वास्थ्य सेवाएं तेज कर दी हैं। सोमवार को सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने ज्योलीकोट पीएचसी पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने ज्योलीकोट, वीरभट्टी, सरियाताल और छिड़ा क्षेत्रों का दौरा कर स्वास्थ्य शिविरों की स्थिति भी जांची। छिड़ा में 20 लोगों की जांच कर 14 के सैंपल लिए, जबकि सरियाताल में 25 और ज्योलीकोट में 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ज्योलीकोट में छह मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया। पीएचसी ज्योलीकोट को 24 घंटे संचालित रखने के साथ 108 एंबुलेंस तैनात की गई है। यह भी पढ़ें- नैनीताल में बीमारियों का चौतरफा वार, स्वास्थ्य तंत्र 'लाचार' आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। सीएमओ ने लोगों से दस्त, उल्टी...