Nainital News: ज्योलीकोट में पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग
नैनीताल, अक्टूबर 13 -- Nainital News: नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर मंगलवार सुबह ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। बीच सड़क लगातार हो रहे धमाकों से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। घटना के बाद एहतियातन मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पटाखों से भरा ट्रक हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान ज्योलीकोट के पास ट्रक के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। सड़क पर लगातार हो रहे धमाकों के कारण आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पटाखों के लगातार फूटने के कारण आग बुझाने में दिक्कतें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.