Nainital News: जेसीबी से टूटी पेयजल लाइन, रातभर बहता रहा पानी
नैनीताल, नवम्बर 5 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरमपानी के फ्रॉग प्वाइंट के पास सड़क चौड़ीकरण और मलबा हटाने के दौरान जेसीबी चालक ने पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी। पाइप टूटने से हजारों लीटर पानी बुधवार पूरी रात सड़क पर बहता रहा। इससे हाईवे पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। पेयजल लाइन टूटने से गुरुवार सुबह क्षेत्र के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। रोजमर्रा के काम प्रभावित होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय निवास आशीष पांडेय ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और मलबा हटाने का काम करते समय संबंधित कार्यदायी संस्था को पेयजल लाइनों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, लेकिन लापरवाही के चलते पूरी रात पानी सड़क पर बहता रहा। स्थानीय लोगों की ओर से संबंधित विभाग और अधिकारियों को शिकायत किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.