नैनीताल, सितम्बर 11 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। गंगोरी ग्राम सभा में भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय से निकल रही गंदगी का मामला भी सामने आया। ग्रामीणों ने श्रीकैंची धाम के उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य को बताया कि विद्यालय की मैस से निकलने वाली गंदगी और गंदा पानी सीधे खुले में हाईवे किनारे छोड़ा जा रहा है। इससे क्षेत्र में गंदगी फैलने के साथ ही डायरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप है कि विद्यालय की मैस का पूरा अपशिष्ट खुले में बहाए जाने से हाईवे किनारे लगातार गंदगी जमा हो रही है। बारिश के दौरान यह गंदा पानी आसपास फैलने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर क्षेत्र भू-धंसाव की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर खुले में बह रही गंदगी लोगों के स्...