Nainital News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजे 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे
नैनीताल, अगस्त 26 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। ईद-ए-मिलादुन्नबी कमेटी की ओर से बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान शहर में जगह-जगह अकीदतमंदों ने जुलूस का स्वागत किया और माहौल नात-ए-पाक व नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह रजा क्लब में नात पढ़ने से हुई। इसके बाद नमाज-ए-जुहर के बाद रजा क्लब से जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना हुआ। जुलूस में नैनीताल के नातख्वां शाहिद अली वारसी, मोईन बक्श, मोहम्मद ताहिर और इकबाल हुसैन ने नात-ए-पाक पेश की। इस दौरान 'सरकार की आमद मरहबा', 'पत्ती-पत्ती फूल-फूल, या रसूल या रसूल', 'आका की आमद मरहबा' आदि नारे लगाए गए। जुलूस बड़ा बाजार, गोलघर, पुराना घोड़ा स्टैंड, गाड़ी पड़ाव, खड़ी बाजार और बीच का बाजार होते हुए वापस रजा क्लब में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Roorki News: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.