नैनीताल, अगस्त 10 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। जुलूस-ए-मुहम्मदी की तैयारियों को लेकर रजा क्लब में बैठक हुई। जिसमें जुलूस, व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान पूर्व जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी ने अहले आवाम की मौजूदगी में नवनियुक्त कमेटी को पूरी जिम्मेदारी और कार्यभार सौंपा। नवनियुक्त कमेटी के पदाधिकारियों ने जुलूस को सफल बनाने के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग जुलूस में शामिल होकर इसे सफल बनाएं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दें। बैठक में कमेटी के सदर सैय्यद समीर अली, नायब सदर मोहम्मद कासिम, सचिव राशिद वारसी, पूर्व सदर फिरोज खान, पूर्व महासचिव मोहम्मद खालिद, पूर्व नायब सदर मोहम्मद फहीम, पूर्व कोषाध्यक्ष परवेज, शान अहमद, अब्दुल हुसैन, रहीस बख्श, शाहिद अली वारसी, रहीस अहमद, अ...