Nainital News: जीआईसी भीड़ापानी में छात्रों को दिए कॅरियर टिप्स
नैनीताल, अक्टूबर 24 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल की ओर से शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज भीड़ापानी में कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी नैनीताल प्रियंका गड़िया की ओर से विभागीय योजनाओं, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल और एनसीएस पोर्टल की जानकारी दी गई। राजकीय इंटर कॉलेज भीड़ापानी के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार वर्मा, गीता बिष्ट, सरस्वती, नेहा, मनीष पांडे, उमेश चंद्र, गोविंद सिंह नेगी, मोनिका, अरुण सिंह मेहरा, संजय प्रतिहार आदि रहे। सभी 123 छात्र-छात्राओं को कॅरियर साहित्य किट के तहत एल-फोल्डर, कॅरियर बुकलेट, पंफ्लेट, नोटपैड और पेन वितरित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.