Nainital News: जिले में विशेष स्वच्छता अभियान की हुई शुरुआत
नैनीताल, अगस्त 8 -- Nainital News: नैनीताल। जिले में विशेष स्वच्छता अभियान शनिवार को शुरू हो गया है। ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में इस अभियान के तहत मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों, वन क्षेत्रों से लगे मुख्य मार्गों की सफाई की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण और निस्तारण किया गया। जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जो 16 अगस्त तक चलेगा। राजमार्गों एवं सड़कों के दोनों ओर फैले कचरे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का चिह्नीकरण कर सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवक मंगल दलों, एनसीसी, एनएसएस के साथ-साथ आमजन से भी सहयोग लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: डीएम आशीष ने लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.