नैनीताल, सितम्बर 8 -- Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को कई दिनों बाद धूप खिली हुई नजर आई, जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। बीते कई दिनों से मौसम खराब बना हुआ था और तेज बारिश जारी थी। मंगलवार को सुबह से ही बादलों के बीच धूप खिली रही और दोपहर में कुछ देर बारिश हुई। जिसके बाद फिर से धूप खिली। शहर में बीते 24 घंटों में 11 एमएम बारिश दर्ज की गई है और जिले के 3 राज्य मार्ग तथा 15 ग्रामीण मार्ग बाधित रहे। सभी बाधित मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...