Nainital News: जिले में आठ से 16 अगस्त तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
नैनीताल, अगस्त 5 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से डीएम के निर्देश पर 8 अगस्त से 16 अगस्त तक पूरे जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला मार्गों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, वन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की जाएगी।डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि राजमार्गों एवं सड़कों के दोनों ओर फैले कचरे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का चिह्नीकरण कर सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अधिशासी अधिकारी अपने-अपने नगर क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाएंगे। इसी तरह वन एवं पर्यटन क्षेत्रों में विशेष रूप से रामनगर मार्ग, चोरगलिया रोड सहित अन्य वन क्षेत्रों में कचरे के वल्नर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.