नैनीताल, अगस्त 7 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल जिले में आज शनिवार से 16 अगस्त तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में जिला प्रशासन की ओर से शहरी, ग्रामीण और वन क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने इसके लिए टीमें गठित की हैं। नैनीताल-हल्द्वानी, खैरना-हल्द्वानी, नैनीताल-कालाढूंगी सहित सभी मुख्य मार्गों के साथ ही अन्य मार्गों की 8 दिन तक सफाई की जाएगी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी और सभी खंड विकास अधिकारी इस टीम में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Nainital News: खुले में कूड़ा फेंकने वालों की फोटो-वीडियो पालिका को भेजें शहरी क्षेत्र में अभियान की जिम्...