नैनीताल, अगस्त 12 -- Nainital News: नैनीताल। खेल विभाग की ओर से हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल की अंडर-14 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें विद्यालय की 18 छात्राएं टीम में शामिल हैं। प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता में रामगढ़, रामनगर, हल्द्वानी, किच्छा, भवाली, भीमताल और नैनीताल समेत जिले की 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। नैनीताल शहर से कुल 24 छात्रा फुटबॉल खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हैं। टीम मैनेजर निशा बनोला और कोच जनक बिष्ट के नेतृत्व में विद्यालय की 18 छात्राएं खेल रही हैं। विद्यालय प्रबंधक ज्योति प्रकाश ने छात्राओं की भागीदारी पर खुशी जताई। उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती, व्यायाम शिक्षक गोविंद बोरा समेत विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों...