Nainital News: जिला योजना समिति में सभी 25 प्रत्याशियों के नामांकन वैध
नैनीताल, अक्टूबर 13 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। मंगलवार को सभी 25 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई, सभी वैध पाए गए।चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचस्थानि चुनावालस भीमताल के वरिष्ठ सहायक सतीश तिवारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी 25 प्रत्याशियों के आवेदन पत्र वैध पाए गए हैं। किसी भी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त नहीं हुआ है। जिला योजना समिति के तहत कुल 23 सदस्यों का निर्वाचन होना है। इसके लिए 16 अक्तूबर को चुनाव कराया जाएगा। निर्धारित तिथि पर होने वाले मतदान को लेकर चुनावी तैयारियां जारी हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: जिला योजना समिति के चुनाव में 25 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.