नैनीताल, अक्टूबर 11 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। जिला योजना समिति के सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आज सोमवार को विकास भवन भीमताल में नामांकन पत्र जमा कराए जा सकेंगे, जबकि कल मंगलवार को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि नैनीताल जिले में जिला पंचायत व नगरीय निकायों (नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत) के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार 23 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है। निर्वाचन क्षेत्र नैनीताल से समिति के लिए 11 और निकायों से 12 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है। शनिवार 10 अक्तूबर को भीमताल स्थित पंचास्थानि चुनावालय में नामांकन पत्रों की बिक्री प्रक्रिया चली। करीब आठ नामांकन पत्र खरीदे गए। 12 अक्तूबर को सुबह 11 ब...