नैनीताल, अक्टूबर 28 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना की जिला चयन समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में हुई। समिति ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत वाहन श्रेणी में प्राप्त 17 आवेदन पत्रों में से 15 स्वीकृत किए, जबकि 2 निरस्त कर दिए। गैर वाहन श्रेणी में प्राप्त सभी 4 आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए। दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के तहत प्राप्त 14 आवेदन पत्रों में से 2 आवेदन निरस्त किए गए, 12 को स्वीकृति प्रदान की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित लाभार्थियों के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शासन की मंशा के अनुरू...