नैनीताल, सितम्बर 11 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मौसमी बदलाव के बीच फ्लू और डायरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीडी पांडे जिला अस्पताल में अलग कक्ष बनाया गया है। जहां मरीजों को जांच और दवाएं निशुल्क दी जा रही हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उल्टी-दस्त और फ्लू के मरीज बढ़े हैं। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों की बैठक में विशेष कक्ष शुरू करने का निर्णय लिया गया। ओपीडी में आने वाले ऐसे मरीजों को सीधे फ्लू कक्ष में भेजा जा रहा है, जहां जांच, उपचार और काउंसलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि कक्ष में रोजाना स्थानीय लोगों के साथ कामकाजी और दिहाड़ी मजदूर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसका उद्देश्य संक्रमण का प्रसार रोकना और मरीजों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं देना है।

हिंदी हिन...