Nainital News: जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर सीडीओ सख्त
नैनीताल, अक्टूबर 6 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया, कि आमजन से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सीडीओ ने निर्देश दिए कि मिशन के तहत लंबित टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए तथा सभी कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों से अब तक दिए गए हर घर नल कनेक्शनों और शेष कनेक्शनों की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि आचार संहिता लागू होने से पूर्व हर घर जल कनेक्शन का लक्ष्य पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। लापरवाही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.