नैनीताल, अक्टूबर 30 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने अधिकारियों को जनता के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण का उद्देश्य आम जनता को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ क्षेत्र में व्यवस्थित निर्माण को बढ़ावा देना है। शुक्रवार को नैनीताल स्थित डीडीए सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में भावना मेहरा ने प्राधिकरण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों को फोन करवाकर कड़ी फटकार लगाई और उनकी जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। प्राधिकरण के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों में शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारियों को का...